FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

जबलपुर मेडिकल और सागर से भागे कोरोना पॉजिटिव, दोनो पकड़े गए

जबलपुर/सागर। कुछ कोरोना मरीज की तमाम हरकतें लोगों को परेशानी में डालने वाली हैं। उनके लिए जहां डॉक्टर अपनी जान जोखिम में डाल रहे है मेडिकल स्टाफ रात दिन एक कर रहा है तो वहीं इनकी हरकतें आम लोगों के लिए चिंता का सबब भी बन रहीं है। ऐसी ही दो घटना सामने आईं पहली जबलपुर में तो दूसरी सागर में जहां दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के अस्पताल से भागने की घटना ने प्रशासन के माथे पर बल ला दिया।

मेडिकल कॉलेज से भागा कोरोना पॉजिटिव पास के गांव में पकड़ा गया तो वहीं  सागर- बीएमसी से भागा एक कोरोना पॉजिटिव पेशेंट शहर लगे हुए गांव पटकुई के पास पकड़ा गया। दोनों को

मेडिकल स्टाफ समझाबुझाकर बड़ी मसक्कत के बाद वापस लेकर आया। फिलहाल उनकी इस दौरान कांटेक्ट हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम