Coronajabalpur

जबलपुर में 89.89 प्रतिशत हुआ रिकवरी रेट, आज 103 नये मरीज मिले

आशीष शुक्ला..

जबलपुर, यशभारत। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शनिवार दस अक्टूबर को 114 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है ।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1484 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 103 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 114 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 10177 हो गई है।

जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 89.89 प्रतिशत हो गया है। अर्थात कुल कोरोना मरीजों में से 89.89 प्रतिशत स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 103 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 11321 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 179 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 965 हो गये हैं । जबलपुर में आज कोरोना टेस्ट हेतु 1506 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Back to top button