jabalpur

जबलपुर में 2 नए पॉजिटिव, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 121

जबलपुर। जबलपुर में सप्ताह के अंतिम दिन आज शनिवार को 2 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। राहत की खबर यह है कि आज ही 11 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं।

आईसीएमआर लैब से आज शनिवार की रात मिली 59 सेम्पल की रिपोर्ट में 2 लोगों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है । इनमें 55 बर्षीय *शहनाज अंसारी और 25 बर्षीय गुलाम हुसैन शामिल हैं । दोनों चांदनी चौक कंटेन्मेंट जोन के निवासी हैं और पूर्व में संक्रमित पाये गये लोंगों के सम्पर्क में आने वालों में शामिल हैं ।

इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 121 हो गई है ।

Back to top button