Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में 12 निजी अस्पतालों की मान्यता समाप्त, यहां देखें हॉस्पिटल के नाम

hospitals

जबलपुर में बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां चल रहे 12 निजी अस्पतालों की मान्यता समाप्त कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह कदम उठाया है।

बता दें कि बीते वर्ष न्यू लाइफ मेडिसिटी हास्पिटल शिव नगर में आग लगने से लगभग 10 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही अस्पतालों की व्यवस्था और सुविधा को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। तभी से रुक रुककर हो रही कार्रवाई में स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाते हुए जिले के 12 निजी अस्पतालों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए हैं।

यह कार्रवाई मध्यप्रदेश रूजोपचार्य गृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाएं (रजिस्ट्रिकरण तथा अनुज्ञापन) अधिनियम 1973 के प्रावधानों के तहत आवश्यक शर्तें पूरी नहीं करने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजय मिश्रा ने आदेश जारी कर की है।

इन अस्पताल की मान्यता समाप्त

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अनुसार निजी अस्पतालों में आईएसबीटी के सामने आईटीआई रोड स्थित एचएन नेमा मेमोरियल सुपर स्पेशलिटी हार्ट एण्ड क्रिटिकल यूनिट, प्रेम मंदिर के पास राईट टाऊन स्थित लाइफ केयर आईसीयू एडवांस क्रिटिकल केयर सेंटर, रसल चौक नेपियर टाउन स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर तथा ग्राम मुकनवारा चरगंवा स्थित सुखसागर मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल का पंजीयन फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट न होने पर समाप्त किया गया है। इसी प्रकार मेडीकल कालेज के समीप नेहरू नगर स्थित केएल मेमोरियल नर्सिंग होम, रद्दी चौकी सेफ नगर स्थित केजीएन हास्पिटल, ग्राम ऐंठाखेड़ा तहसील शहपुरा स्थित महाकौशल हास्पिटेक्स एंड रिसर्च सेंटर, दयोदय तीर्थ तिलवारा स्थित पूर्णायु आयुर्वेद चिकित्सालय एवं अनुष्ठान विद्यापीठ, मानस भवन राईट टाउन स्थित सप्तऋषि हास्पिटल, ग्राम बिलखरवा स्थित श्री रावतपुरा सरकार आयुर्वेद कालेज एंड हास्पिटल, राइट टाउन स्थित सूतिका गृह एंड शिशु कल्याण केंद्र मेटरनिटी होम तथा मदन महल स्थित सुविधा पाली क्लीनिक एंड रिसर्च सेंटर का पंजीयन नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं करने पर समाप्त किया गया है।

Exit mobile version