jabalpurमध्यप्रदेश
जबलपुर में सफाई कर्मचारी ने लगाई यूनियन बैंक की ऊपरी मंजिल से छलांग
जबलपुर, आशीष शुक्ला। मदन महल स्थित गेट नंबर 3 के पास यूनियन बैंक के एक सफाई कर्मचारी ने आज शाम 4:00 बजे छलांग लगा दीl जिसमें कर्मचारी के हाथ व पैरों में काफी चोटें आई हैं उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विवाद के कारण सफाई कर्मचारी ने लगाई छलांग*
जो जानकारी हासिल हुई है उसमें यह मालूम चला है कि सफाई कर्मचारी की अपने अधीनस्थ कर्मचारी के साथ विवाद हो गया था जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है।








