
जबलपुर, (अपडेट@आशीष शुक्ला) लंबे इंतजार के बाद जबलपुर वासियो को बाजार गुलजार दिखेंगे हालांकि इस पर कई पाबंदियां रहेंगी लेकिन फिर भी लोगों को राहत तो जरूर ही मिलेगी। जबलपुर में आज शुक्रवार से खुलने वाले ऑड ईवन की तर्ज पर बाजारों में मॉल,सिनेमाघर, हेयर कटिंग सेलून और शराब दुकानों को खोलने की अनुमती नहीं होगी।
कलेक्टर के आदेश के मुताबिक ऑड-ईवन फार्मूले के तहत शहर के ग्रीन जोन वाले वार्डों में भी हेयर कटिंग सेलून एवं पार्लर, मॉल, सिनेमाघर, जिम, पान-गुटखा व सिगरेट की दुकान तथा शराब दुकानों सहित भारत सरकार के गृह मंत्रालय और मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग की गाइड लाइन में प्रतिबंधित अन्य सभी गतिविधियों को खोलने की अनुमति नहीं होगी ।








