Thursday, April 30, 2026
Latest:
jabalpurLatest

जबलपुर में माफियाओं पर नहीं रुक रही कार्यवाही, तहसील चौक पर राजेश सोनकर की चार अवैध दुकानें तोड़ी

जबलपुर,आशीष शुक्ला माफिया के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत राजेश सोनकर के अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के सहयोग से रविवार की सुबह की गई l

तहसील चौक के पास बनाई गई चार अवैध दुकानों को प्रशासन एवं पुलिस व नगर निगम के सहयोग से ध्वस्त कर दिया गयाl पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन पर पुलिस का अमला मौके पर पहुंच था, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, तहसीलदार स्वाति सूर्या, सीएसपी आर डी भारद्वाज, टी आई ओमती, टीआई मदन के साथ बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला मौजूद रहाl

30 से अधिक मामले दर्ज

पुलिस ने बताया कि राजेश सोनकर के ऊपर विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत 30 से अधिक मामले दर्ज हैं जिसमें ड्रग्स तस्करी, अवैध वसूली जुआ आदि के मामले दर्ज है ज्ञात हो की प्रशासन विगत 2 माह से माफिया के खिलाफ अभियान चला रहा है जिसमें बड़े अपराधियों के अवैध कब्जों को हटाने और शासकीय भूमि को मुक्त कराने के कार्य किए जा रहे हैं इसी क्रम में रविवार की कार्यवाही की गईl

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम