Coronajabalpur

जबलपुर में मंगलवार को मिले पॉजिटिव, जनिये कौन कहाँ का निवासी

आशीष शुक्ला…

जबलपुर । मंगलवार की शाम तक बीते चौबीस घण्टे में मिले कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों में से कुछ की डिटेल प्राप्त हुई है ।

कोरोना संक्रमित मिले इन व्यक्तियों में बिहारी नगर सिद्धबाबा वार्ड निवासी 42 वर्षीय पुरुष, विक्टोरिया हॉस्पिटल कम्पाउंड निवासी 50 वर्षीय पुरुष, पुलिस क्वार्टर लार्डगंज निवासी 38 साल की महिला है।

वहीं वंशकार मोहल्ला प्रेमसागर निवासी 32 व 33 साल के पुरूष, 25 साल का युवक और 27 साल की महिला, चिकनी कुआँ सुनार कुनबा के पास गढ़ा बाजार निवासी 38 वर्षीय पुरुष, शांभवी कोचिंग के पास जयप्रकाश नगर आधारताल निवासी 62 बर्षीय पुरुष एवं 60 और 34 वर्षीय महिला, हनुमान मन्दिर के पास गली नम्बर 6 सदर निवासी पेशे से चिकित्सक 35 वर्षीय पुरुष शामिल है।

इसी तरह शीतल छाया ड्यूप्लेक्स चेरीताल निवासी 36 वर्षीय पुरूष, शुभ आकांक्षा ड्यूप्लेक्स निवासी 35 वर्षीय पुरुष, दत्त अपार्टमेंट नेपियर टाउन निवासी 60 व 42 साल के पुरूष एवं 53 व 31साल की महिला और 3 साल की बच्ची, लालमाटी निवासी 49 वर्षीय पुरुष, स्नेह नगर इंदिरा पार्क मदनमहल निवासी 54 साल की महिला और 31 व 57 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाए गए।

वहीं जेडीए कॉलोनी निवासी 36 साल की महिला, मेडिकल कॉलोनी झंडा चौक निवासी 40 वर्ष की महिला, बलदेवबाग निवासी 35 वर्षीय पुरुष, मोतीराम कम्पाउंड आजाद चौक सदर निवासी 23 साल की युवती, यादव कॉलोनी निवासी 30 साल की महिला एवं 35 साल का पुरुष तथा सेना के 13 जवान शामिल हैं ।

Back to top button