जबलपुर में पुलिस की कतिथ पिटाई से किसान की मौत, 5 पुलिस कर्मी सस्पेंड
जबलपुर(Jabalpur) में एक बार फिर पुलिस प्रशासन का अमानवीय चेहरा सामना आया है.जहां पुलिसकर्मियों (policemen) की पिटाई से एक किसान की मौत हो गई है.जिसके बाद पांच पुलिसकर्मियोें को सस्पेंड कर दिया गया है.दरअसल किसान खेत से लौट रहा था.जिसके बाद आठ जवानों ने किसान की पिटाई शुरू करदी.इलाज के दौरान किसान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.अब परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
पुलिस की पिटाई से 50 वर्षीय किसान की मौत हो गई। किसान खेत में बंधी गाय को चारा देकर अपने घर लौट रहा था तभी एक पुलिस टीम ने उसे रोका और बेरहमी से पीटा। एसपी जबलपुर ने घटना के आरोपी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर एवं पांच सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पीड़ित किसान का मृत्यु पूर्व बयान (वीडियो) जारी किया है। अपने बयान में 50 वर्षीय किसान श्री बंसी कुशवाह बता रहे हैं कि पुलिस की एक टीम जुआरियों की तलाश में आई थी। पुलिस ने उनसे जुआरियों का पता पूछा। जब उन्होंने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया तो पुलिस वाले उन्हें पीटने लगे। इतनी बेरहमी से पीटा कि किसान मौके पर ही बेहोश हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।