jabalpurLatest

जबलपुर में टेंशन, जुलूस के दौरान पुलिस पर पथराव

जबलपुर। ईद मिलादुन्नबी पर्व पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की पुलिस की कोशिश को उपद्रवियों की भीड़ ने विफल करने का प्रयास किया।

कोतवाली थाने से गोहलपुर मार्ग पर मछली मार्केट के पास एक संप्रदाय के लोगों ने बम पटाखे फोड़ते हुए पुलिस जवानों पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। जिसके बाद तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्मादी भीड़ को मौके से भगाया।

उन्मादी भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित काशवानी ने बताया कि उन्माद करने वालों पर काबू पा लिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से मछली मार्केट क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इधर घटनास्थल पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त वाहन और उन्मादी भीड़ के जूते, चप्पल नजर आए

Back to top button