Thursday, April 30, 2026
Latest:
jabalpurLatest

जबलपुर में क्राइम ब्रांच का जवान बनकर किया युवक का अपहरण, 50 हजार की मांगी फिरौती

जबलपुर । बहन के घर के पास खड़े एक युवक को क्राइम ब्रांच के जवान बनकर आए दो युवक बाइक में बैठाकर ले गए। घटना रविवार शाम सात बजे की है। युवक के मुताबिक जिस बाइक पर उसे बैठकर ले जाया गया, उस पर पुलिस लिखा था। दोनों युवकों ने उस पर शराब बेचने का आरोप लगाया और फिर उसका अपहरण कर ललपुर नर्मदा नदी के घाट पर ले गए। जहॉ पर उसके साथ जमकर मारपीट की। उसे छोड़ने के लिए 50 हजार स्र्पये की मांग भी की। पुलिस ने इस मामले में शामिल चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

हथियारों से लैस खड़े थे, पुलिस ने दबोचा: घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्वारीघाट थाना प्रभारी विजय परस्ते और क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपितों की सघन तलाशी की। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि पीएचई ललपुर में तीन युवक हथियारों से लैस खड़े हैंं। क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पुलिस बल के साथ घेराबंदी की। पुलिस को देखकर तीनों युवक भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।

 

चारों आरोपित पुलिस की गिरफ्त में: पुलिस सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपित राहुल साहू उर्फ काला एवं आकाश उर्फ आशीष ठाकुर तथा दीपक अहिरवार को गिरफ्तार इनकी तलाशी ली, जिसमें राहुल साहू के पास 1 देशी पिस्टल, जिसमे 2 जिंदा कारतूस लोड मिले, 1 मोबाइल मिला । आरोपित दीपक अहिरवार के पास एक चायना चाकू और एक मोबाइल मिला। इसके साथ तीसरे आरोपित आकाश ठाकुर के पास भी एक चायना चाकू और एक मोबाइल जब्त किया गया। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम