जबलपुर में कोरोना से फिर एक मौत, पांडे जी की अंतिम यात्रा में शामिल नही हो सकेगा बेटा

जबलपुर । कोरोना पीड़ित विजयनगर निवासी आर के पांडे का रात को निधन हो गया। कल शाम तक उनका स्वास्तय ठीक था। देर रात को अचानक उनका स्वास्त्य में गिरावट होती ही। वेंटिलेटर लगाने के बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी। स्वास्थ विभाग यह है पता कर रहा है कि कर रहा है कि उनकी मौत कारण कोरोना वायरस है या अन्य कारण है ऐसा पता चला है कि पीएम रिपोर्ट से ही हर चीज का खुलासा हो सकेगा।
डाक्टरों का मानना है कि पांडे की मौत का कारण किडनी हो सकती है?
विजयनगर निवासी आर के पांडे की मौत के बाद चिकित्सकों ने यह पता करना शुरू किया की मौत अचानक क्यों हुई है ।जो तत्काल में समझ में आ रहा है वह किडनी के असफल होना बताया जा रहा है। लेकिन कोरोना से पीड़ित होने के कारण उनकी मौत को कोरोनो से ही जोड़कर देखा जा रहा हैं हर प्रकार की जांच अभी जारी रही।
श्री पांडे जिनका आज तड़के कोरोना के चलते मृत्यु हुई है। उनके परिवार की बड़ी ही दुखद स्थिति है उनका इकलौता लड़का है जो स्विट्जरलैंड में है वही लड़की विशाखापट्टनम में है। घर पर सिर्फ उनकी पत्नी है। स्वर्गीय आर के पांडे दो भाई हैं उनके छोटे भाई दिनेश पांडे भी विजय नगर में रहते हैं। उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक होने के कारण उन्हें भी स्वर्गीय आर के पांडे की अंत्येष्टि में शामिल होने की अनुमति नहीं है। छोटे भाई दिनेश पांडे का इकलौता बेटा भी अमेरिका में है, इस कारण वह भी यहां नहीं आ सकता। इस दुख की घड़ी में प्रशासन ने 2 लोगों को अंत्येष्टि में शामिल होने की अनुमति दी है। जिसमें उनके साले तथा एक चचेरे भाई का लड़का शामिल होगा। एक संपन्न परिवार में सब कुछ होने के बाद भी यह दुखद स्थिति निर्मित हुई है।








