jabalpurLatest

जबलपुर में कोरोना से जंग जीतने वालों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या, 90 लोग डिस्चार्ज

आशीष शुक्ला…

जबलपुर। जबलपुर यशभारत कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर आज सोमवार को 90 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है ।

जबलपुर में एक दिन में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है ।खास बात यह है कि कोरोना से स्वस्थ होने पर आज डिस्चार्ज किये गये मरीजों में होम आइसोलेशन में रहे 24 व्यक्ति भी शामिल हैं ।

जबलपुर में होम आइसोलेशन रहकर इलाज करा रहे 213 कोरोना मरीजों में से अब तक 112 स्वस्थ हो चुके हैं ।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान 62 व्यक्तियों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । जबलपुर में आज डिस्चार्ज हुये 90 व्यक्तियों को मिलाकर कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 991 हो गई है ।

कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 62 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1495 पहुँच गई है ।

आज हुई दो मरीजों की मृत्यु को मिलाकर कोरोना से अभी तक 32 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 472 हो गये हैं ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम