Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से 2 मौत, 82 व्यक्ति स्वस्थ और नए 32 मरीज मिले

Corona yashbharat

Corona yashbharat

जबलपुर, आशीष शुक्ला। जबलपुर, कोरोना से स्वस्थ होने पर मंगलवार 1 दिसम्बर को 82 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 726 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 32 नये मरीज सामने आये हैं। आज डिस्चार्ज हुये 82 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 13 हजार 504 हो गई है और रिकवरी रेट बढ़कर 94.49 प्रतिशत हो गया है।

कल सोमवार की शाम 6 बजे से आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 32 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 14 हजार 291 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 225 हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 562 रह गये हैं। आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 711 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version