जबलपुर, (आशीष शुक्ला)। कटनी जिले के कैमोर की महिला का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। उक्त महिला जबलपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने 16 जून को गईं थीं। इस खबर के बाद कैमोर में एहतियातन लॉक डाउन किया गया है। साथ ही महिला की कांट्रेक्ट हिस्ट्री भी बनाई जा रही है।
मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब और आईसीएमआर लैब से आज रविवार की रात मिली जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना के चार और पॉजिटिव मामले सामने आये हैं ।
नये मिले कोरोना मरीजों में सभी चार महिलायें हैं । इनमें कैमोर जिला कटनी की विजय नगर स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती 53 वर्ष की महिला भी शामिल हैं।
कोरोना की तीन अन्य मरीजों में बड़ी मदार टेकरी सिद्धबाबा निवासी 26 साल की महिला, कृष्णा कॉलोनी त्रिमूर्ति नगर निवासी 21 वर्ष की महिला तथा सुहागी आधारताल में बिजासेन मंदिर के पास रहने वाली 25 वर्ष की महिला शामिल है। इन तीनों महिलायें एल्गिन की मेटरनिटी पेशेंट हैं ।
इनमें से कृष्णा नगर कॉलोनी त्रिमूर्ति नगर निवासी महिला ने 15 जून को एल्गिन अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। ये अभी घर पर ही है।

