Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में आज फिर मिले 43 कोरोना संक्रमित, 25 हुए स्वस्थ

Jabalpur rail station

जबलपुर, आशीष शुक्ला। जबलपुर कोरोना से स्वस्थ होने पर शनिवार 9 जनवरी को 25 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 627 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 43 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 25 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 15 हजार 162 हो गई है और रिकवरी रेट 95.61 प्रतिशत हो गया है।

कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले 43 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 15 हजार 858 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 244 ही है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 452 हो गये हैं। कोरोना टेस्ट हेतु आज 1 हजार 323 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version