जबलपुर में अब निगम कर्मचारी नहीं करेंगे कल हड़ताल
आशीष शुक्ला..
- नगर निगम कर्मचारी संघों की मांग पूरी:-अब निगम कर्मचारी नहीं करेंगे कल हड़ताल
- कर्मचारियों के हितों को देखते हुए निगम प्रशासन का सकारात्मक निर्णय
- सेवानिवृत्त उपरांत देय राशि, वेतन, भत्ते, झाड़ू पंजा भत्ता राशि के साथ समयमान वेतनमान और क्रमोन्नति संबंधी भुगतान करने पर प्रशासन और संघो के बीच बनी सहमति
- कर्मचारियों को लगभग 4 करोड़ की राशि का हुआ भुगतान
- निगमायुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त टी एस कुमरे और वित्त अधिकारी महेश कुमार कोरी ने की हड़ताल समाप्त कराने की पहल
जबलपुर। नगर निगम कर्मचारी हितों के समस्त लाभ समय पर निगम प्रशासन से दिलाने के लिए तकनीकी अधिकारी-कर्मचारी संघ, अजाक्स, मध्य प्रदेश नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ के साथ साथ अन्य संघो के पदाधिकारियों ने आज यानी 29 सितंबर को हड़ताल करने का ज्ञापन प्रशासन को पूर्व में सौंपे थे।
जिस पर निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने संज्ञान लेकर अपर आयुक्त टी एस कुमरे और अपर आयुक्त वित्त महेश कुमार कोरी को ज्ञापन में दिए तथ्यों का परीक्षण करने और उचित कार्रवाई कर हड़ताल समाप्त करने के निर्देश दिए थे।
निगमायुक्त के निर्देश के बाद आज दोनों अपर आयुक्त ने संघो के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में उपायुक्त राजस्व श्री पी एन सनखेरे,संघो की ओर से पंडित राम दुबे, राकेश समुद्रे, एबु डेविड, एम अप्पा राव, कपिल दुबे, अनिल तिवारी आदि उपस्थित हुए।
बैठक में पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के वेतन, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान, जिनकी सेवाएं 30 वर्ष की हो गई उन्हें समयमान वेतनमान देने, क्रमोन्नति का लाभ देने के साथ साथ झाड़ू पंजा एवं अन्य भत्तों का भुगतान अभी कराने की मांग की। मांग के उपरांत विचार विमर्श किया गया जिसमें देखा गया कि कुल राशि लगभग 4 करोड़ रुपये कर्मचारियों को अलग अलग हितलाभ के लिए भुगतान होना है, के संबंध में निगम प्रशासन ने स्वीकृति दी और आज ही भुगतान कर दिया गया।
जिस पर कर्मचारी संघो ने बात मानकर कल हड़ताल पर न जाने की सहमति दी। बैठक में एक विषय यह भी रखा गया कि निगम के जो टैक्स कलेक्टर और वार्ड सुपरवाइजर हैं, वे लोग अपने कार्यों के अलावा अन्य कोई कार्य कलेक्ट्रेट के नहीं करेंगे, इसपर पर निगम प्रशासन ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।अंत में बैठक सधन्यवाद समाप्त हुआ।

