jabalpur

जबलपुर: प्रेमी-प्रेमिका के बीच में तलाकशुदा महिला, जानिए पूरा माजरा

जबलपुर। एक प्रेमी जोड़े ने आज सुबह तिलवारा पुल से कूदकर जान देने की कोशिश की । घाट पर घूम रहे हो मोक्ष टीम के कार्यकर्ताओं ने तिलवारा नदी में कूदकर दोनों को नदी से बाहर निकाला।

यह है मामला
युवक अनिल कुशवाहा पिता गोविंद कुशवाहा उम्र 24 वर्ष निवासी गोटेगांव युवती गीता कुशवाहा उम्र 20 वर्ष निवासी गोटेगांव कल दोपहर बाइक से जबलपुर आए थे दोनों अपने दोस्त के यहां रुके थे सुबह होते ही तिलवारा पुल के पास पहुंचे बाइक से उतर कर दोनों ने तिलवारा फुल से नदी में छलांग लगा दी युवक युवती को नदी में डूबते देख घाट पर मौजूद मोक्ष के कार्यकर्ताओं ने दोनों को नदी से बाहर निकाला और तिलवारा पुलिस के हवाले किया।

थाना प्रभारी तिलवारा रीना पांडे ने बताया कि युवक.युवती आपस में प्यार करते थे घरवाले उन्हें शादी करने के इलाज नहीं दे रहे थे जिसके कारण उन्होंने आज सुबह पहले कीटनाशक खाया और उसके बाद तिलवारा पुल से नदी में कूद गए दोनों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है।

’मेडिकल अस्पताल पहुंची दूसरी प्रेमिका’
अनिल कुशवाहा के तिलवारा फुल से नदी में कूदने की जानकारी जैसे ही उसकी पुरानी प्रेमिका को लगी वह मेडिकल पहुंच गई उसने बताया कि अनिल और मेरे बीच में 2 साल से संबंध है इसकी जानकारी दोनों ही परिवार के परिजनों को है अनिल ने मुझसे कुछ दिन पहले बताया था कि एक लड़की के साथ मेरा प्यार है

लेकिन मैं वह सब भूल जाऊंगा। मैं तुमसे शादी करूंगा लेकिन घर में मेरे बड़े भाई है पहले उसकी शादी हो जाए उसके बाद मैं तुमसे शादी करूंगा। युवती ने अपनी सफाई देते हुए यह भी बताया कि मैं पहले से तलाकशुदा हूं मेरा एक बच्चा भी है जिसकी जानकारी मैंने अनिल को पहले ही दे दी थी।

उसके बावजूद भी वह मुझसे शादी करने तैयार थे लॉक डाउन होने के कारण अनिल अपने घर गोटेगांव रहने चला गया था। कल 3ः00 बजे वह गोटेगांव से जबलपुर बाइक से निकला और उसके बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया।

सुबह अनिल के पिता द्वारा मेरे को फोन पर इसकी जानकारी दी गई कि अनिल ने तिलवारा पुल से छलांग लगा दी है और उसे मेडिकल में भर्ती किया गया है जिसके बाद में मेडिकल हॉस्पिटल पहुंचे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम