जबलपुर : पहाड़ी से 4 मकानों के ऊपर गिरा बड़ा पत्थर, 6 लोग घायल

yashbharat mono

जबलपुर। तेज बारिश की वजह से मदन महल इलाके की बदनपुर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर नीचे मकानों पर आ गिरा। हादसे में एक बच्चे सहित 6 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

yashbharat

जानकारी के मुताबिक पहाड़ी के आस-पास लोगों ने अवैध मकान बना रखे हैं। ऐसे में तेज बारिश की वजह से मिट्टी धसक गई और पहाड़ी का बड़ा पत्थर लुढ़कते हुए सीधे 4 मकानों के ऊपर गिर गया।

घटना में मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों का घर खाली करवाना शुरू कर दिए। मौसम विभाग ने जबलपुर में अगले कुछ घंटों में तेज बारिश की चेतावनी दी है, जिसकों देखते हुए पहाड़ी के नीचे बने सभी अवैध मकान खाली कराए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-  ‘संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर देश की छवि बिगाड़ना चाहती है कांग्रेस’: जबलपुर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का करारा हमला

Leave a Reply