jabalpur

जबलपुर नगराज निगम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर चलाया गया स्वच्छता का व्यापक अभियान

जबलपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नगर निगम द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

निगमायुक्त  अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर सभी संभागों में सुबह से ही स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया जिसमें नगर निगम के कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों एवं डोर टू डोर कलेक्शन से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता की एवं स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने गंदगी मुक्त भारत का सपना देखा था इसी को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में संभाग स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर शहर को साफ एवं स्वच्छ रखने का संकल्प दोहराया गया।

निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने बताया कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान को लेकर सभी संभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, प्रातः से ही स्वच्छता अभियान चलाकर सड़कों, रहवासी क्षेत्रों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ साथ शहर की मलिन बस्तियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर नागरिकों को अपने घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने की समझाइश दी गई।

निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने बताया कि स्वच्छता अभियान के साथ ही आज नशा मुक्ति के संबंध में भी नागरिकों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर कोरोना संक्रमण के फैलाव एवं इसकी रोकथाम के संबंध में भी आम जनमानस को जानकारी दी गई एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करते हुए मास्क का उपयोग, सैनिटाइजर से हाथ साफ करने एवं सोशल और फिजिकल डिस्टेंस का निरन्तर पालन किए जाने की अपील भी नागरिकों से की गई।

निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करना हम सबकी जिम्मेदारी है अतः आज के दिन सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने घर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखें एवं किसी भी प्रकार की गंदगी न होने देंगे, यदि गंदगी कहीं दिखाई में भी आती है तो सफाई के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।

आज के स्वच्छता अभियान में सभी संभागीय अधिकारियों, मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों, कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता देते हुए अभियान को सफल बनाया।

इस संबंध में निगमायुक्त ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाने की तैयारियां निरंतर की जा रही थी आज जयंती के उपलक्ष्य में प्रातः से ही सभी संभागीय अधिकारी, मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों, वार्ड सुपरवाइजरों आदि अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से चिन्हित स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर सड़कों की सफाई कर फागिंग मशीन चलाने एवं दवाओं का छिड़काव कराते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया।

निगमायुक्त श्री सिंह ने बताया कि आज के विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय भी बताए गए एवं होम आइसोलेशन और होम क्वॉरेंटाइन में रहने वाले मरीजों के घरों के आसपास भी सैनिटाइजेशन का कार्य कराते हुए विशेष स्वच्छता के कार्य कराए गए।

Back to top button