जबलपुर कोरोना अपडेट : आज आईपीएस, नगर निगम कर्मी सहित नाईं को मिली अस्पताल से छुट्टी, यह रही कोरोना फ्री लोगो की लिस्ट

आईपीएस, नगर निगम कर्मी और हजामत करने वाले की भी छुट्टी
आज की छुट्टी के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या 56
जबलपुर। कोरोना वायरस से पीडि़त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारी आज जब स्वस्थ होकर लौटे तो उनका स्वागत पुलिस कंट्रोल रूम में किया गया।
उनका स्वागत पुलिस महानिरीक्षक भगवत सिंह चौहान, उप पुलिस महानिरीक्षक मनोहर वर्मा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा और समस्त सीएसपी और थाना प्रभारियों ने फूल बरसाए।
छुट्टी होने वालों में नगर निगम में पदस्थ कृष्णा रावत भी शामिल हैं। पुलिस में सीएसपी रोहित केशवानी, उपनिरीक्षक संतोष झारिया सहित पुलिस कर्मी शामिल हैं। जिसमें वह चर्चित नाम भी शामिल है गोपाल सेन जो पुलिस विभाग में हजामत करता है वह भी स्वस्थ हो गया है।
इसके अलावा मदन महल में अजीत सिंह और उनके साथियों ने भी स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त तहसीलदार दिलीप चौरसिया को कल मंगलवार 12 मई की रात को ही सुखसागर कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दे दी गई थी । इस तरह सुखसागर कोविड केयर सेंटर से कोरोना से स्वस्थ हुए 9 लोगों को छुट्टी दे दी गई है । जबलपुर में अब कोरोना से स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या 56 हो गई है । आज बुधवार को सुखसागर कोविड केयर सेंटर से जिन्हें डिस्चार्ज किया गया उनमें रोहित काशवानी उम्र 28 वर्ष, कृष्णा रावत उम्र 38 वर्ष, सतीश झारिया उम्र 35 वर्ष, सिद्धार्थ शंकर पांडे उम्र 25 वर्ष, गोपाल प्रसाद सेन उम्र 55 बर्षए हेमन्त पाल उम्र 34, शिवा राय उम्र 28 वर्ष, गिन्दू सिंह 54 वर्ष शामिल हैं ।








