Site icon Yashbharat.com

जबलपुर के 3 लोग नागपुर में पॉजीटिव, कल मिले बुजुर्ग का 9 वर्षीय नाती भी संक्रमित

IMG 20200412 WA0071

जबलपुर। जबलपुर में लगातार कोरोना पॉजीटिव की संख्या में दो दिन में 2 लोगों का इजाफा हुआ है राहत की बात यह है कि अब तक 13 लोगों में 6 स्वस्थ हो चुके हैं। इस बीच सूत्रों से खबर मिल रही है कि जबलपुर के गोहलपुर निवासी 4 जमाती नागपुर में कवारेटाइन किये गए है। जिनमे से 3 की रिपोर्ट पॉजीटिव निकली है एक अन्य की रिपोर्ट कल प्राप्त होगी। सूत्रों के अनुसार ये सभी शफ़ीक़उल्लाह वार्ड के निवासी हैं तथा दिल्ली की निज्जमुद्दीन जमात में शामिल हुए थे। चारों लोग नई दिल्ली से नागपुर आ गए थे। जिनकी पतासाजी के बाद इन्हें कवारेटाइन किया गया और आज इनमें से 3 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। अच्छी बात यह थी कि यह जमाती जबलपुर नहीं पहुंचे थे वरना जबलपुर में और भी लोग संक्रमित हो सकते थे।

उधर कल दरहाई निवासी जिस 70 वर्षीय व्रद्ध की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसके आज 9 वर्षीय नाती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आपको बता दें कि कल 20 सेम्पल की रिपोर्ट आई थी जिसमे 70 साल के व्रद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। आनन फानन जब उसके परिजनों के सेम्पल लिए गए तो आज यह चिंताजनक खबर मिली।

Exit mobile version