jabalpurLatest

जबलपुर की शाहपुरा नगर पंचायत के दो कर्मचारियों का रेल ट्रैक पर शव मिलने से हड़कंप

जबलपुर, आशीष शुक्ला। शाहपुरा नगर पंचायत के दो कर्मियों ने कतिथ तौर पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। शाहपुरा नगर पंचायत से दोनों एक साथ निकले थे।

शाहपुरा रेलवे स्टेशन से 500 मीटर की दूरी पर दोनों के क्षत विक्षत शव मिले।

खुदकुशी करने का कारण अज्ञात है। पुलिस परिजनों से पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार मृतकों में नगर पंचायत में कार्यरत किशोर बाबू एवं बिट्टू भाई जान शामिल है।

पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।

दोनो कर्मचारियों ने खुदकुशी की या किसी दुर्घटना का शिकार हुए फिलहाल इसे लेकर अलग अलग चर्चा है।

Back to top button