Thursday, April 30, 2026
Latest:
jabalpur

जबलपुर अपडेट : तिलवारा थाना क्षेत्र में दो एम्बुलेंस में फिर पकड़ी गई शराब, आखिर कौन ?…

जबलपुर,यशभारत। कोरोना वायरस के संकट के चलते शौकीनों के जो हाल हैं वह यशभारत पहले छाप चुका है। अब शराब की बढ़ती मांग को देखते हुए तस्कर लोगों ने नया तरीका अपना लिया है।
आज जबलपुर पुलिस ने तिलवारा थाना क्षेत्र
में दो एम्बुलेंस की जब जांच की तो उसमें शराब पड़ी थी। पुलिस कप्तान सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि एक एम्बुलेंस के्रशर बस्ती से पकड़ी गई है दूसरी रामनगरा से पकड़ी गई। इनमें दो बोरी शराब मिली है।
जिसमें एक आरेापी भाग गया है जिसकी तलाश की जा रही है जबकि जय कुशवाहा पकड़ा गया है उससे पूछताछ की जा रही है । कि इस व्यापार में कौन कौन लगे हैं। पुलिस तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
Updating …

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम