jabalpur

जनसमुदाय ने घेरा लार्डगंज थाना,लोगों का गुस्सा उबाल पर

जबलपुर। लार्डगंज थाने में आम जनसमुदाय का गुस्सा आज उबाल पर है, लोगों ने लार्डगंज थाने को बुरी तरह घेरकर रखा है। घटना आज लार्डगंज थानान्र्तगत घटी जब थाने के दो सिपाहियों ने,क्षेत्र के फल विक्रेता कि इतनी बुरी तरह पिटाई कर दी कि उसकी स्थिति गंभीर हो गयी है। उसे गंभीरावस्था में चिकित्सा के लिये नागपुर लेकर जाया गया है। मौके पर क्षेत्र के व्यापारी और आमजनों में पुलिस की बर्बरता पर आक्रोष व्यक्त किया। मौके पर स्थिति को संभालने पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए है और भीड को समझाने का प्रयास किया रहा है। गौरतलब है कि चुनाव आचार संहिता के लगते ही पुलिस तानाशाह हो चली है। ना अधिकारियों में आमजन से सामजस्य है, लेकिन सामान्य पुलिस कर्मचारी बेलगाम हो गया है। ये घटना तो महज बानगी है।

Leave a Reply

Back to top button