Site icon Yashbharat.com

छिंदवाड़ा जिले में घर में घुसकर युवती को जलाया, हालत गंभीर

2018 1image 09 32 516211070firemumbai ll

छिंदवाड़ा (ब्यूरो)। जुन्नारदेव थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को घर में घुसकर एक युवक ने आग के हवाले कर दिया। इस दौरान युवक भी झुलस गया। युवती को गंभीर हालत में नागपुर के एक निजी अस्पताल और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जुन्नारदेव पुलिस के अनुसार गुरुवार की शाम करीब 4 बजे खापा स्वामी डुंगरिया निवासी आरोपी सुरेन्द्र पिता मानक सरेयाम (23) युवती के घर में घुसा और युवती पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

आग की लपटों से घिरी युवती के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े और आग बुझाई। पुलिस ने आरोपित सुरेन्द्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। मामला एक तरफा प्यार का बताया जा रहा है।

Exit mobile version