Site icon Yashbharat.com

छात्र नेता ने मांग भर कर रेप किया, पिता बोला: 10-12 लाख लेकर मामला सेटल कर लो

Ten Ten Close Friends only app

जबलपुर। महिला थाना पुलिस में छात्र नेता शुभांग गोटिया के खिलाफ 23 वर्षीय छात्रा ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि छात्र नेता ने छात्रा को शादी के लिए प्रपोज किया और मांग में सिंदूर भर कर उसका विश्वास जीत लिया।

फिर 3 साल तक संबंध बनाए और शादी करने से इनकार कर दिया। जब छात्रा के पिता ने आरोपी छात्र के पिता से बात की तो उन्होंने इसके लिए छात्रा को गलत बताते हुए कहा कि 10-12 लाख रुपए लेकर मामला सेटल कर लो। नहीं तो तुम्हारी बेटी बदनाम हो जाएगी

मांग में सिंदूर भर के विश्वास जीता
शिकायत करने वाली 23 वर्षीय छात्रा ने बताया कि 3 साल पहले 2018 में उसकी मुलाकात राइट टाउन निवासी शुभांग गोटिया (25) से हुई थी। शुभांग तब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का महानगर मंत्री हुआ करता था। उसने शादी के लिए प्रपोज किया और नजदीकी बढ़ाने लगा।

फिर एक दिन उसकी मांग में सिंदूर भरते हुए बोला- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज से हम दोनों पति-पत्नी हैं।

कई जगह घुमाने ले गया और संबंध बनाए
छात्रा ने जबलपुर की महिला थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि जब वह पुणे में पढ़ाई कर रही थी, तो आरोपी भी वहां उससे मिलने जाता था। आरोपी पुणे, गोवा, कान्हा-किसली समेत कई जगह उसे घुमाने के बहाने ले जाकर संबंध बनाता था।

जब भी छात्रा उससे शादी करने की बात करती, तो बोलता कि हम तो शादी कर ही चुके हैं, बस समाज के सामने होनी है, वो भी हो जाएगी।

Exit mobile version