चोरो ने बोला धावा उडाये लाखो के पार्सल

जबलपुर। शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बीते एक माह में शहर में दर्जनों चोरी की वारदातें रोजनामचे में दर्ज की जा चुकी हैं। लेकिन इनके आरोपी अब तक नहीं पकड़े गए हैं। पुलिस की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए चोर लाखों के माल पर हाथ साफ कर चुके हैं। एक ऐसा ही मामला ट्रांसपोर्ट नगर चंडाल भाटा में सामने आया, जहां फिल्मी स्टाइल में शातिर चोरों ने एक ट्रांसपोर्ट व्यापारी के गोदाम में घुसकर लाखों का माल पार कर दिया। जब तक ट्रांसपोर्ट व्यापारी को इसकी भनक लगती, तब तक आरोपी माल लेकर चंपत हो चुके थे। चोर पुलिस व लोगों को धोखा देने में तो कामयाब हो गए लेकिन तीसरी आंख सीसीटीवी कैमरे से नहीं बच सके। चोरों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इस तरह दिया चोरी की वारदात को अंजाम
ट्रांसपोर्ट नगर चंडाल भाटा स्थित मुंबई गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी में बीती रात दो चोर फिल्मी स्टाइल में भवन की छत से गोदाम में घुसे। गोदाम संचालक मिक्की आहूजा का कहना है कि गोदाम के बाजू वाली छत से ऊपर के दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुसे। गोदाम की ऊपरी मंजिल पर घुसने के लिए पहले तो चोरों ने लोहे के पलंग से एक छत से दूसरे छत पर जाने के लिए रास्ता बनाया। पलंग पर चढ़कर आसानी से चोर गोदाम तक पहुंच गए। यह तरीका बिलकुल वैसा ही था जैसे फि ल्मों में अक्सर देखने को मिलता है। गोदाम में घुसते ही चोरों ने लाखों रूपयों के माल को पलंग के रास्ते ही एक छत से दूसरे छत तक पहुंचाया। गोदाम संचालक का कहना है कि चोरों ने गोदाम में घुसते ही सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया। लेकिन चोरों की कुछ तस्वीर कैमरे में कैद हो गई है। ट्रांसपोर्ट व्यापारी का कहना है कि चोरों ने बुक किए हुए पार्सल चोरी किए हैं।








