Latest

चित्रकूट एकता महाकुंभ में धर्माचार्यों ने कहा कलयुग में एकता की शक्ति है, इसलिए हमें अहंकार, स्वार्थ छोड़ हिंदू एकता के लिए काम करना पड़ेगा

जगदगुरू रामभद्राचार्य एवम साध्वी रितंभरा ने महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए आचार्य रामचन्द्र दास एवम संजय पाठक की मंच से की प्रशंसा

कटनी । मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की संकल्प भूमि पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में ‘चाहे पंथ अनेक हों, हम सब हिंदू एक हों’ के लक्ष्य को लेकर हिन्दू एकता महाकुम्भ का आज आयोजन हुआ।

IMG 20211215 WA0023

जिसमें संपूर्ण भारत से आए साधु संत के साथ साथ पांच लाख भारतवासीयों ने मिलकर हिंदुत्व का उत्सव मनाया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और हिन्दू धर्म के विद्वानों से हिंदुत्व का सार जान जनसंख्या नियंत्रण कानून, लव जिहाद, जैसे महत्वपूर्ण विषयों सहित हिंदू आस्था से जुड़े 12 महत्वपूर्ण बिंदुओं की चर्चा की है। हिंदू एकता महाकुम्भ कार्यक्रम में सर्व प्रथम उपस्थित संत महात्माओं का आयोजक मंडल की तरफ से आचार्य रामचंद्र दास जी (जय महाराज) एवम कार्यक्रम के प्रधानसेवक विजयराघवगढ़ कटनी विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने स्वागत अभिनंदन किया।

IMG 20211215 WA0022
चित्रकूट में हिंदू एकता महाकुंभ को संबोधित करते हुए अनेकों महंतों ने विषयों पर मंथन के पश्चात हिंदू समाज के संगठित होने को लेकर अपने अपने विचारो रखा

कहा कि कलयुग में एकता की शक्ति है, इसलिए हमें अहंकार, स्वार्थ छोड़कर काम करना पड़ेगा

IMG 20211215 WA0019
महाकुंभ में श्री भागवत ने हिंदू संस्कृति के संरक्षण और हिंदू धर्म से गए लोगों की घरवापसी के लिए लिए संकल्प दिलाया

IMG 20211215 WA0020
आरएसएस चीफ ने महाकुंभ में मौजूद लोगों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि हिंदू धर्म छोड़कर गए भाई-बहनों की घर वापस कराएं और उन्हें अपने परिवार का हिस्सा बनाएं. साथ ही अब किसी भी हिंदू को धर्म से विमुख नहीं होने दें. इस दौरान उन्होंने धर्माबलंबियों को हिंदू बहनों की अस्मिता और सम्मान की रक्षा करने की भी प्रतिज्ञा दिलाई।

हिंदू एकता महाकुंभ में जगदगुरू रामभद्राचार्य महाराज ने इस महाकुंभ के सफल आयोजन के संकल्प को मेरी दो आंखों के समान शिष्यों मेरे उत्तराधिकारी रामचन्द्र दास(जय महाराज) एवम संजय पाठक ने पूरा करने में अथक परिश्रम किया है उन्होंने आगे कहा कि हमने हिंदुओं के हितों की शुरुआत कर दी है. A से अयोध्या, K से काशी के बाद अब M से मथुरा की बारी है।

IMG 20211215 WA0021

इस आयोजन में हिंदुओं के साथ हो रहे अन्याय, मठ मंदिर की सुरक्षा, धर्मांतरण पर रोक, जनसंख्या नियंत्रण, राष्ट्रवाद और समान नागरिक संहिता, लव जिहाद, गोरक्षा, सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.साध्वी रितंभरा जी ने भी मंच से आचार्य रामचन्द्र दास एवम प्रधान सेवक संजय पाठक की प्रशंसा की ।

 

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए महाकुंभ आयोजन के प्रधानसेवक विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने देश के अलग अलग क्षेत्रों से आए संत महात्माओं महामंडलेश्वरों के साथ साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत जी एवम सनातनधर्म मानने वाले सभी आनंतुको का धर्म को नई दिशा विचार देने आने के लिए आभार व्यक्त किया ।

Back to top button