Monday, April 20, 2026
Latest:
katni

चारों विधानसभा के लिये एफएस दल गठित, संदेहास्पद वस्तुओं पर रहेगी नजर

कटनी। विधानसभा निर्वाचन 2018 के दृष्टिगत उड़न दस्ता दल गठित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी केवीएस चौधरी द्वारा इस संबंध में पूर्व में जारी किये गये आदेश में आंशिक संशोधन करते हुये प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिये 3 दल क्रमशः 3.3 पालियों में गठित किये गये हैं। जिसमें प्रत्येक दल प्रथम पाली प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तकए द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा तीसरी पाली रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्यशील रहेगी। इसके साथ ही संबंधित विधानसभा क्षेत्र में अवैध नकदी का आदान-प्रदान या शराब का वितरण या कोई अन्य संदेहास्पद वस्तुएं जो मतदाताओं को प्रलोभित करने के प्रयोग में लाई जा रही हो,
उसका पता लगाने के का कार्य करेगी। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के लिये एफएस दल गठित करते हुये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी केवीएस चौधरी ने निर्देशित किया है कि उड़न दस्ते के दल प्रभारी अधिकारी अपनी दल की रिपोर्टिंग संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही आदर्श आचरण संहिता तथा उसके उल्लंघन से संबंधित शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करने के लिये भी श्री चौधरी ने निर्देशित किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चौधरी ने उड़ने दस्ते के प्रधान के रुप में नियुक्त मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों को कॉल सेन्टर, रिटर्निंग अधिकारी, सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक को भी इस संबंध में अवगत कराने के लिये निर्देशित किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply