Ayodhya लॉकडाउन में कैद पूरा देश Ramayan सीरियल देख रहा है, जिसमें शनिवार सुबह के एपिसोड में भगवान राम ने रावण का वध करके लंका पर विजय दर्ज की। इसी दिन एक और बड़ी खबर आई। केंद्र सरकार ने 1993 में अधिग्रहित 67 एकड़ जमीन श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र को सौंप दी है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्माण स्थल के पास एक आवासीय परिसर की आवश्यकता थी। मिट्टी की क्षमता मापने के लिए नमूने एकत्र किए गए थे, जिसकी रिपोर्ट अब आ गई है।
राय के मुताबिक, भगवान श्रीराम की मूर्ति के लिए लगाए गए तम्बू को हटा दिया गया था। गर्मी के दौरान किसी तरह की आग को रोकने और मंदिर निर्माण शुरू करने के लिए ऐसा करने की आवश्यकता थी

