Site icon Yashbharat.com

ग्वाल टोलियों ने सड़कों पर बिखेरे लोक संस्कृति के रंग

yashbharat

कटनी। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गोपाष्टमी महोत्सव समिति के तत्वाधान में हर बार की तरह इस बार भी कल गुरूवार को शहर में ग्वाल बालों की एक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।
घोषित कार्यक्रमानुसार विश्वकर्मा पार्क से प्रारंभ हुई शोभायात्रा ने शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। इसके उपरांत शोभायात्रा गोलबाजार रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई, जहां ग्रामीण क्षेत्रों से आई ग्वाल टोलियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर पूरे आयोजन में शमा बांध दिया। ार शोभायात्रा में बाहर से आए ग्वाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई ग्वाला नृत्य शैली विशेष आकर्षण का केन्द्र रही।
परंपरागत वेश भूषा से सजे धजे मण्डली कलाकारों द्वारा दी गई अहीर नृत्य की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा के अलावा अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
शोभायात्रा का जगह-जगह अनेक सामाजिक संगठनों सहित व्यक्तिगत रूप से भी व्यापक स्वागत सत्कार किया गया तथा भगवान श्री कृष्ण की आरती भी उतारी गयी।
शोभायात्रा में गोपाष्टमी महोत्सव समिति के हाजी अब्दुल कादिर मुन्ना भाई, रामरतन पायल, शिवकुमार जालिम यादव, कमलेश यादव, आशीष तिवारी, चंचल कनकने, मोनू भाईजान, भगवत यादव के अलावा दुग्ध विक्रेता संघ पदाधिकारियों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

Exit mobile version