बिजली की चमक बादलों की गड़गड़ाहट के बीच उत्साह से निकली दधिकांदो महोत्सव की शोभायात्रा, जगह जगह फूटीं मटकी
कटनी। शाम को बादलों की गड़गड़ाहट आसमानी बिजली की चमक मानों कटनी के दधिकांदो उत्सव में शामिल होने आए थे। बारिश के बीच यह शोभायात्रा प्रारम्भ हुई। श्री बधाई उत्सव कमेटी के द्वारा आज शहर मे दधिकांदो महोत्सव का जुलूस शहर में धूमधाम से निकाला गया। लक्ष्मीनारायण मंदिर से यह शोभायात्रा प्रारम्भ हुई।

श्री बधाई उत्सव कमेटी के संयोजक प्रेमप्रकाश दीक्षित, संजीव चौदहा, अध्यक्ष अभिषेक पुरवार, सचिव रविन्द्र चौदहा, कोषाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, उपाध्यक्ष कृष्णा सोनी, ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से उल्लास एवं आकर्षक साज सज्जा के साथ शोभायात्रा निकली ।

इस दौरान श्री जालपा भगत मंडली द्वारा भगवान श्री की महाआरती की गयीं। श्री बजरंग बाल रामायण समाज, मस्तराम अखाड़ा, रोजयोग केन्द्र की संचालिका लक्ष्मी बहन के द्वारा, गहोई वैश्य महिला समिति, सतीश मोर केटर्स, सर्व शक्ति वूमेन पावर, पुरवार मंडल, गोलू नामदेव, ओपी एलाउन्सर, अजय सेठिया एवं शहर की अन्य संस्थाओं के द्वारा स्वचलित एवं जीवित झांकियां प्रस्तुत की गयीं।

चल समारोह में बधाई उत्सव कमेटी के सदस्य एवं पदाधिकारियों द्वारा सुंदर-सुंदर झांकी भी लगायी गयी।
दधिकांदो महोत्सव में चार चांद लगाने के लिए स्वर्गीय प्यारेलाल अखाड़ा जबलपुर द्वारा व्यायाम प्रदर्शन एवं ऊंची मटकी फोड़ी जिसने लोगों को रोमांचित कर दिया।
शिवाजी अखाड़ा कटनी, सतगुरू अखाड़ा सागर द्वारा झाझंर प्रदर्शन, अक्षय निगम भोपाल के कलाकार द्वारा मनमोहक एवं आकर्षक नृत्य चल समारोह में प्रस्तुत किया गया।
चल समारोह में विशेष आकर्षण महोबा से हास्य कलाकार, मेरठ से पूतना वध नृत्य झांकी, दिल्ली से कुचिपुड़ी नृत्य, छिंदवाड़ा से सर्वश्रेष्ठ महाकाल ग्रुप द्वारा प्रदर्शन किया गया।
सागर से बड़े महादेव डमरू दल कलाकारों द्वारा प्रदर्शन चल समारोह में प्रदर्शन किया गया चल समारोह में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा कौतुक वेशभूषा में शामिल थे जिसका पुरुस्कार मंच में श्री बधाई उत्सव कमेटी द्वारा प्रदान किया गया।
बता दें कि तैयारियां पूर्ण करने के लिए बधाई उत्सव कमेटी के संरक्षक राजू खण्डेलवाल, राजू अग्रवाल, बिहारी सोनी, अनिरूद्ध अग्रवाल, गनेश मोर, ओमप्रकाश टुड़हा, सुरेश सराफा, विपुल कोटक, अजय सरावगी, पदम त्रिपाठी (मामा), अशोक नगरिया, बेबू चौदहा, मनीष सराफा, अभिषेक बर्मनए राज सोनी, गौरव नागवानी, मयंक सोनी, निक्की दीक्षित, अतुल बिलैया, मयूर खण्डेलवाल, सिद्धार्थ खर्द, यश चौदहा, राहुल सरावगी, समिति के समस्त पदाधिकारीगण उत्साह से जुटे थे।
महापौर प्रीति संजीव सूरी एवं नगर निगम आयुक्त, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने चल समारोह में सम्पूर्ण व्यवस्था करने के लिये पहले ही कहा था।
शहर में जगह-जगह बंधी मटकी व वंदनवार
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 1008 भगवान श्री मुरली मनोहर जी की शोभायात्रा का स्वागत करने एवं ग्वालों को दही मक्खन लुटाने वालें की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।
लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर, सांई फ्रेंडस क्लब के द्वारा साई मंदिर के पास, रौनक खण्डेलवाल दास बाड़ा, सुक्खन उस्ताद अखाड़ा, चौरसिया पान पैलेस, जितेन्द्र गुप्ता जित्तू, घंटाघर मैदान मनोज डेंगरे, गौरी चाय, गिरीराज एंड कंपनी, वंदना साड़ी सेंटर के सामने सतीश बजाज द्वारा, पार्षद शिब्बू साहू द्वारा साहू प्लाजा, चौहान परिवार, गर्गचौराहा, कटनी टेन्टलाईट एसोसिएशन एवं विधायक संदीप जायसवाल, हीरागंज व्यापारी संघ हीरागंज चौराहा, ताम्रकार परिवार, गंगा प्लाईवुड एवं लल्लू तिवारी, वेंकटेश मंदिर, गजानन टॉकीज चौराहा में गुप्ता परिवार द्वारा, हिंदू युवा समिति, भारती परिवार, गोल बाजार में फल एवं सब्जी विक्रेता संघ, विधायक संजय पाठक एवं अध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, मेन रोड व्यापारी संघ, कटनी महापौर एवं पार्षद अवकाश जायसवाल द्वारा मटकी बांधने एवं प्रसाद वितरण किया गया l
कई जगह स्वागत किया गया दधिकांदो महोत्सव शोभायात्रा में श्री गहोई वैश्य समाज, श्री पुरवार मंडल, गायत्री योग अनुसंधान केन्द्र, सिंधु नौजवान मंडल, वैष्णव मंडल एवं गट्टानी परिवार, ब्राम्हण समाज, सीमेन्ट व्यापारी संघ, नगर भाजपा एवं कटनी लघु उद्योग भारतीय निगम, हिन्दुउत्सव समिति, जिला ब्राम्हण समाज, राष्ट्रीय यादव संघ, हमकदम एनजीओ, कटनी टेंट एण्ड लाईट एसोसिएशन, हीरागंज व्यापारी संघ, सब्जी-फल विक्रेता संघ, मेन रोड व्यापारी संघ, कटनी टेंट व्यापारी संघ एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के द्वारा भगवान श्री के शोभायात्रा का स्वागत एवं प्रसाद वितरण किया गयाl

