FEATUREDअजब गजब

गोरे बनाने की सनक में मां ने बेटे को पत्थर से रगड़ा, शरीर पर हुए गहरे घाव

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में गोरेपन की चाहत में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां यहां एक मां ने अपने बच्चे को गोरा करने के लिए पत्थर से इतना रगड़ा कि बच्चे के पूरे शरीर पर घाव हो गए. पुलिस के संज्ञान में मामला आने पर बच्चे को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया है.

मामला राजधानी के निशातपुरा इलाके का है. यहां रहने वाली सरकारी स्कूल में टीचर सुधा तिवारी ने डेढ़ साल पहले इस बच्चे को उत्तराखंड स्थित मातृछाया से गोद लिया था. आरोप है कि सुधा तिवारी को बच्चे का काला रंग पसंद नहीं था. मासूम को गोरा करने के लिए उसने कई जतन किए और फिर किसी की सलाह पर उसके शरीर को काले पत्थरों से घिसना शुरू कर दिया.

पत्थर से रगड़ने की वजह से बच्चे के शरीर पर घाव होना शुरू हो गए. असहनीय दर्द से गुजर रहे बच्चे की हालत सुधा तिवारी की एक महिला रिश्तेदार से देखी नहीं गई. उसने ही पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने चाइल्ड लाइन की मदद से बच्चे को रेस्क्यू किया. बच्चे का हमीदिया अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

बच्चे को अभी चाइल्ड लाइन में रखा गया है. बाद में उसे चाइल्ड वेलफेयर कमीशन के सामने पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply