गैस टैंकर पलटने से घंटों लगा रहा जाम

देर रात पाटन मेंं दुर्घटना
जबलपुर नगर संवाददाता। बीती रात पाटन थाना के अंतर्गत बगदरी के पास एक गैस टैंकर का चालक मोड़ पर अपना संतुलन खो बैठा जिससे वाहन लहराते हुये मार्ग किनारे गिर गया। हालांकि इस दुर्घटना में चालक व परिचालक तो सुरक्षित बच गये किन्तु इस मार्ग पर काफी देर के लिये लंबा जाम लग गया जिसे बाद में पुलिस ने दुरूस्त कराया गया। इस संबंध में पाटन थाने में पदस्थ एसआई केशव पटेल ने जानकारी देते हुये बताया कि बीती रात गैस टेंकर को लेकर चालक गुना से मनेरी जा रहा था वह देर रात जैंसे ही बगदरी मोड़ के पास पहुंचा ही था कि टेंंकर चालक वाहन से अपना संतुलन खो बैठा और वह लहराते हुये पलट गया इस दुर्घटना से मार्ग में काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही सूचना केबाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा क्रेन के द्वारा टेंकर को अलग कराया गया तक कही मार्ग पर पुन: आवागमन शुरू हुआ।








