Site icon Yashbharat.com

‘गार्ड ऑफ ऑनर’ कार्यक्रम के दौरान बेहोश हुआ जवान, हाल पूछने पहुंचे PM मोदी

modi

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मानवीय स्वरूप का आज दूसरा पहलू तब देखने को मिला जब राष्ट्रपति भवन में सेशल्स के राष्ट्रपति के रस्मी स्वागत के दौरान भारतीय वायु सेना का एक जवान अचेत हो गया। इसकी सूचना जब प्रधानमंत्री मोदी को मिली तो वे उस जवान से तुरंत मुलाकात करने पहुंचे और उसका हाल जाना।

सेशल्ज के राष्ट्रपति डैनी फॉरे के स्वागत के लिए पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे। तेज गर्मी और लगातार धूप के कारण इस दौरान प्रेजिडेंट के स्वागत के लिए खड़े इंडियन एयरफोर्स के एक गार्ड की तबीयत बिगड़ गई। लू लगने के कारण वह गार्ड गिर पड़ा। जब पीएम को इसकी जानकारी मिली तो वे उसे खुद देखने पहुंचे और जवान के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

मोदी की शख्सियत काफी अलग है। जहां वे अपने कड़े फैसलों के लिए आलोचकों के निशाने पर रहते हैं वहीं वे एक सॉफ्ट हार्टिड व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते हैं। पिछले माह भी एक रोड शो के दौरान उनकी सिक्योरिटी का एक कमर्चारी जब चलती कार से गिर पड़ा तो पीएम ने काफिला रूकवा कर कमर्चारी से हलाचाल पूछा था कि कहीं चोट तो नहीं लगी। ऐसे कई मौके सामने आए हैं जब नरेंद्र मोदी का देश के प्रधानमंत्री से इतर रूप देखने को मिला है।

Exit mobile version