jabalpur

गाजी नगर के पास युवक से 25 लाख की स्मैक जब्त

जबलपुर। उज्जैन से जबलपुर आकर स्मैक सप्लाई का बड़ा कारोबार पुलिस ने उजागर किया है।जब्त स्मैक की अन्तर्राष्टड्ढ्रीय कीमत 25 लाख है । उल्लेखनीय है कि जबलपुर में बढ़ते स्मैक के कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस चाकचौबंद व्यवस्था कर रही है। इसके बावजूद जबलपुर मे स्मैक आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। कल रात गोहलपुर पुलिस की कोबरा मोबाइल गश्त कर रही थी तभी गाजी नगर पानी की टंकी के पास संदिग्ध हालत में खड़े एक युवक की तलाशी ली। पुलिस उस समय भौचक रह गयी जब उस युवक के पास से लगभग अंतर्राष्टड्ढ्रीय कीमत की 25 लाख की स्मैक जब्त की है। गिरफ्तार युवक पाटबाबा के समीप निवासी सौरभ मराठा है। हिरासत में लिए युवक से गहराई से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button