गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट कर बुरी फंसीं कंगना रनौत-हिमाचल पुलिस ने दर्ज की FIR, शत्रुता और मानहानि समेत इन गंभीर धाराओं में शुरू हुई जांच

kangna

गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट कर बुरी फंसीं कंगना रनौत-हिमाचल पुलिस ने दर्ज की FIR, शत्रुता और मानहानि समेत इन गंभीर धाराओं में शुरू हुई जांच

शिमला। गांधी परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ और विवादित टिप्पणी करना भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद कंगना रनौत को भारी पड़ गया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को कंगना रनौत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा उनके बेटों संजय गांधी और राजीव गांधी की मौत को लेकर बेहद आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट कर बुरी फंसीं कंगना रनौत-हिमाचल पुलिस ने दर्ज की FIR, शत्रुता और मानहानि समेत इन गंभीर धाराओं में शुरू हुई जांच

 शिमला के पुलिस अधीक्षक (SP) गौरव सिंह ने जानकारी दी कि यह मामला शिमला निवासी कैप्टन अतुल शर्मा की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्नलिखित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है:

  • धारा 196: विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना।
  • धारा 353: सार्वजनिक शांति भंग करने या दहशत फैलाने के इरादे से झूठी जानकारी प्रसारित करना।
  • धारा 356: मानहानि (Defamation)।

शिकायतकर्ता कैप्टन अतुल शर्मा ने गुरुवार रात 7:51 बजे पुलिस महानिदेशक (DGP) को ईमेल भेजकर कंगना के खिलाफ तत्काल FIR और समयबद्ध साइबर फॉरेंसिक जांच की मांग की थी। शिकायत के मुताबिक, कंगना रनौत ने 10 नवंबर को अपने सत्यापित सोशल मीडिया अकाउंट से की गई पोस्ट में कई विवादित बातें लिखी थीं:

इसे भी पढ़ें-  कन्नौज में तेज रफ्तार थार का तांडव: बाइक सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर, चालक गाड़ी लेकर फरार

 पोस्ट में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को एक ‘रहस्यमयी विदेशी नागरिक’ बताया गया। इसमें दावा किया गया कि जब उनके रिश्तेदारों की एक-एक करके हत्या की जा रही थी, तब वह विदेश के एक कैफे में मौजूद थीं और बाद में सरकार की मुखिया बनने पर उन्होंने एक चौंकाने वाली टिप्पणी की थी। पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि संजय गांधी की मृत्यु के बाद मेनका गांधी को अचानक पारिवारिक आवास से बाहर निकाल दिया गया था।

वैमनस्य फैलने और शांति भंग होने का जताया खतरा अतुल शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस तरह की भ्रामक और झूठी धारणा बनाने से समाज में वैमनस्य फैलने और सार्वजनिक शांति भंग होने का गंभीर खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन पोस्ट के जरिए लोगों में डर या दहशत फैलाने की कोशिश की गई है, जिससे विभिन्न समूहों के बीच सद्भाव बिगड़ सकता है और यह राष्ट्रीय एकता के भी खिलाफ है। फिलहाल शिमला पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।