Friday, May 22, 2026
Latest:
katniLatest

गांजा की तस्करी करते दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार पौने 3 लाख रूपए कीमती 18 किलो गांजा बरामद

कटनी। माधवनगर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान दो महिलाओं सहित चार लोगों को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 18 किलो गांजा जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

माधवनगर थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जबलपुर के ताम्रकार मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय विक्की उर्फ  प्रभाकर मोड़क, जबलपुर के सदर क्षेत्र निवासी जावेद अख्तर, खटीक मोहल्ला जबलपुर निवासी 30 वर्षीय पूनम प्यासी पति अनिल, कालीमठ मंदिर मदन महल जबलपुर निवासी शालिनी गुप्ता को रात्रि गश्त के दौरान हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ा गया।

चारों आरोपियों के पास से तलाशी में 18 किलो गांजा जप्त किया गया। जिसकी कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम