गर्भवती को लगना था ओ पॉजिटव लगा दिया बी पॉजिटिव
जबलपुर, मुनप्र। राइट टाउन स्थित एक निजी चिकित्सालय में लापरवाही के चलते एक गर्भवती की जान पर बन आई है। बताया जाता हैं कि महिला को खून की कमी बताई गई थी जिस पर चिकित्सकों ने उसे खून चढ़ाने की जरूरत बताई थी। शास्त्री नगर निवासी उमेश पांडे की पत्नी आरती पांडे को -ओ -पॉजिटिव रक्त चढऩा था पर यहां उसे बी पॉजिटिव रक्त चढ़ा दिया गया। आज महिला की हालत बिगडऩे पर जांच की गई तो पता चला कि महिला को ओ की जगह बी पॉजिटिव रक्त चढ़ा दिया गया था। बाद में चिकित्सकों ने अपनी गलती सुधारी और तत्काल रक्त चढ़वाना बंद किया। जब कहीं जाकर महिला की हालत में कुछ सुधार नजर आया। इस मामले में ब्लड बैंक और अस्पतालइ प्रबंधन दोनों की घोर लापरवाही साामने आई है। महिला की हालत बिगडऩे के बाद परिजनों ने अस्पताल और ब्लडबैंक पहुंचकर हंगामा किया।
युवक ने की खुदकुशी-सिहोरा थाना के अंतर्गत एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्ट मार्टम के लिये रवाना कर घटना की पड़ताल शुरू कर दी है। मुन्ना बर्मन उम्र 49 वर्ष निवासी सिहोरा ने सूचना दी कि वह काम से घर आया तो देखा कि मंझली बहु जान्हवी रोने लगी व चिल्लाई कि देवर छोटू ने कमरे मे फांसी लगा लिया है, शोर सुनकर वह पहुचा भांजे छोटू बर्मन के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, तो वह बस्ती के लोगों के साथ दरवाजा तोडकर अंदर पहुंचा भांजा मोहित उर्फ छोटू बर्मन बल्ली मे गमछा से फंदा बनाकर फांसी पर लटका था।
फंासी लगा लेने से उसके भांजे छोटू उर्फ मोहित बर्मन उम्र 22 वर्ष की मृत्यु हो गयी है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया।

