Latest

गणतंत्र का महाजश्न: “बीटिंग द रिट्रीट” के साथ समारोह का समापन

नेशनल डेस्क।  सोमवार को राजपथ में गणतंत्र दिवस का महाजश्न मनाया गया। ‘बीटिंग रिट्रीट’ कार्यक्रम के साथ ​ही गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हो जाएगा। इस समारोह में भारतीय धुनों पर जोर दिया गया। इस समारोह में तीनों सेनाओं और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज की ओर से 26 परफॉर्मेंस पेश की जा रही है। इस मौके पर राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद हैं।

गौरतलब है कि ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह सेना की सदियों पुरानी परंपरा है, जब सैनिक युद्ध के बाद शाम में अपने शिविरों में लौटते थे। इस समारोह के साथ ही चार दिन तक चलने वाले गणतंत्र दिवस समारोहों का समापन होता है।

रक्षा मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, भारतीय सैनिकों, हेराना हेरन, मुश्कोह वैली, तेजस, दि ग्रेट मार्शल, नमस्ते इंडिया सहित कई अन्य की ओर से 25 धुनें तैयार की गई हैं। एकमात्र पश्चिमी धुन ‘अबाइड विद मी’ होगी। ‘सारे जहां से अच्छा’ गीत के साथ समारोह का समापन होगा। बयान के मुताबिक, इस साल रेजिमेंटल केंद्रों एवं बटालियनों से 18 मिलिट्री बैंड, 15 पाइप और ड्रम बैंड इस समारोह में हिस्सा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Back to top button