खुशखबरी: 33 प्रतिशत लाने वाला भी बन सकता है हिंदी विवि में प्रोफेसर
भोपाल। अटल बिहारी बाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय में अब 12वीं और स्नातक में 33 फीसदी अंक अर्जित करने वाला व्यक्ति भी प्रोफेसर बन सकता है। यह निर्णय स्वयं विवि की साधारण सभा की बैठक में लिया गया है। दरअसल, मंगलवार को विवि की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में विवि अधिनियम में परिवर्तन को मंजूरी मिल गई है।
बता दें कि विवि की साधारण सभा के अध्यक्ष मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है। विवि को अच्छे और श्रेष्ठ योग्यता वाले प्रोफेसर मिले इसके लिए विवि जल्द ही भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए भर्ती नियमों में संशोधन किया गया है। इस नए संशोधन को मंजूरी मिलने के बाद अब विवि में 8 पदों पद जल्द ही भर्ती कर ली जाएगी।


