खुशखबरी: जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज पर 25 दिसंबर से शुरू होगी यात्री ट्रेन सेवा, इतनी कम होगी उत्तर-दक्षिण की दूरी

Jabalpur rail station

जबलपुर। जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज पर 25 दिसंबर से यात्री ट्रेन सेवा शुरू होगी। उत्तर से दक्षिण को जोड़ने वाला यह सबसे छोटा रेलमार्ग होगा। रेल यात्रियों के लिए ये खुशखबरी है। उत्तर से दक्षिण को जोड़ने वाला सबसे छोटे रेलमार्ग पर 25 दिसंबर से यात्री ट्रेनें शुरू करने की तैयारी चल रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर ब्रॉडगेज पर सबसे पहले मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

पूर्व प्रधानमंत्री ने ही ब्रॉडगेज के सपने को आकार दिया था। अब उनके जन्मदिन पर इस ट्रैक का लोकार्पण होगा। इस ट्रैक पर यात्री ट्रेन शुरू होते ही रायपुर, दुर्ग, नागपुर पहुंचना आसान हो जायगा

इस तरह समझें इस ट्रैक के फायदे

  • अभी : जबलपुर-इटारसी-नागपुर-वर्धा-बल्लारशाह: 752 किमी
  • ब्रॉडगेज ट्रैक: जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट- गोंदिया-बल्लारशाह: 250 किमी
  • नोट: दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों की दूरी 274 से 500 किमी कम होगी।
  • अभी : जबलपुर-इटारसी-बैतूल-नागपुर: 543 किमी
  • ब्रॉडगेज ट्रैक : जबलपुर-नैनपुर-गोंदिया-भंडारा- नागपुर: 364 किमी
  • नोट- नागपुर की दूरी करीब 175 किमी तक कम हो जाएगी।
  • अभी : जबलपुर-कटनी-शहडोल-बिलासपुर-दुर्ग: 555 किमी
  • ब्रॉडगेज ट्रैक: जबलपुर-नैनपुर-गोंदिया-डोंगरगढ़-दुर्ग: 369 किमी
  • नोट- दुर्ग की दूरी 186 किमी तक कम हो जाएगी।
    अभी : जबलपुर-कटनी-शहडोल-बिलासपुर-रायपुर: 518 किमी
  • ब्रॉडगेज ट्रैक : जबलपुर-नैनपुर-गोंदिया-डोंगरगढ़-दुर्ग-रायपुर: 406 किमी
    नोट- रायपुर की दूरी 112 किमी कम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें-  25 आर्म्स एक्ट के मामले पर पुलिस और युवक आमने-सामने, ASI पर ₹36 हजार वसूलने का आरोप,शेख रहीस ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत, ASI केवल उईके और पुलिसकर्मी अजय सिंह पर झूठे केस में फंसाने का लगाया आरोप; सीएम हेल्पलाइन में शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने का भी दावा