FEATUREDमध्यप्रदेश

BJP मंत्री की बहू के सुसाइड केस में नया मोड़, सामने आया बेटे का SMS

भोपाल। मध्य प्रदेश पीडब्ल्यूडी मंत्री रामपाल सिंह की बहू की खुदकुशी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. अब मंत्री रामपाल सिंह के बेटे गिरजेश का एसएमएस सामने आया है.

दरअसल, सूत्रों ने बताया है कि गिरजेश की सगाई की जानकारी मिलने के बाद लगातार मृतका प्रीति के परिजन गिरजेश और मंत्री रामपाल सिंह से संपर्क में थे. शादीशुदा गिरजेश की दूसरी सगाई होने से मृतका प्रीति दुखी थी. खुदकुशी की घटना से तीन दिन पहले ही गिरजेश ने प्रीति के चाचा को एसएमएस किया.

गिरजेश ने एसएमएस कर कहा कि अपन कुछ करेंगे, टेंशन मत लो. बस प्रीति से अच्छे से पहले बात करो. इस एसएमएस से साफ है कि गिरजेश मामले में समझौता करना चाहता था. उसे पता था कि प्रीति कोई बड़ा कदम उठा सकती है. इसलिए उसने प्रीति के चाचा को समझाइशभरा एसएमएस भेजा.

आरोप है कि सगाई होने के बाद गिरजेश और रामपाल सिंह की तरफ से प्रीति के परिजनों पर मामले में समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. पैसों का लालच दिया गया. प्रीति के पिता और भाई को अस्पताल से निकालने की धमकी दी गई. आरोप है कि सभी प्रयास मंत्री रामपाल सिंह के द्वारा किए गए.

बता दें कि सगाई की जानकारी मिलने से दुखी होकर ही प्रीति ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी. रायसेन पुलिस ने भी भोपाल पहुंचकर आर्य समाज के मंदिर से शादी से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं.

Leave a Reply

Back to top button