jabalpur

खारी विसर्जन करने जा रहा वाहन पलटा: आधा दर्जन घायल

भेड़ाघाट के छेड़ी में सड़क दुर्घटना
जबलपुर नगर संवाददाता। भेड़ाघाट थाने के अंतर्गत छेड़ी गांव में आज दोपहर एक पिकअप वाहन उस समय पलट गया जब वह तेजगढ़ गांव से चौधरी परिवार खारी विसर्जन कराने के लिये भेड़ाघाट जा रहा था इस दुर्घटना में आधा दर्जन घायल होने की खबर है । पुलिस द्वारा सभी घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिये मेडिेकल रवाना किया गया। इस दुर्घटना की खबर जैसे ही आस पास के ग्रामीणो को लगी तो वह मदद के लिये आगे आये मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। उक्त दुर्घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा वाहन में फसे घायलों को किसी तरह से वाहन से बाहर निकाला गया मौके पर दुर्घटना के बाद चीख पुकारें की आवाजें मच गई वाहन में सवार लोगों के सिर एवं शरीर के अन्य अगों में गंभीर रूप से चोटें आने के कारण कुछ लोगों कर स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तेजगढ़ का चौधरी परिवार आज दोपहर पिकअप वाहन में खारी विसर्जन करने के लिये भेड़ाघाट जा रहा था उक्त वाहन जैसे ही समीपी ग्राम छेड़ी के पास पहुंचा ही था कि वहां पर अचानक वाहन चालक अपना संतुलन खो बैठा जिससे वाहन लहराते हुये खाई में गिर गया। पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना मे वाहन के चालक सहित आठ लोग घायल हुये हैं।

Leave a Reply

Back to top button