Site icon Yashbharat.com

खमरिया फैक्ट्री के सेक्शन 6 में टूल डाउन

जबलपुर यश भारत। आज सुबह खमरिया फैक्ट्री के फिलिंग-6अनुभाग में उसे समय स्थिति असामान्य हो गई जब एजीएम ने अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाते हुए अनुभाग का ओवरटाइम बंद कर दिया ।

कर्मचारियों की नाराजगी को देखते हुए सभी यूनियन एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे । उन्होंने कर्मचारियों से चर्चा करने के बाद एडिशनल जनरल मैनेजर से इस संबंध में चर्चा करना चाहा तो उन्होंने पूरे अनुभाग का ओवरटाइम बंद कर दिया ।

इससे नाराज कर्मचारियों ने सुबह से ही अनुभाग में टूल डाउन कर दिया। जो इन पंक्तियों के लिखे जाने तक जारी है। नेताओं के अनुसार एफ-6 अनुभाग महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण अनुभाग है । इस अनुभाग में दूसरे अनुभाग से कर्मचारियों को बुलाकर काम कराया जा रहा है।

इस बात को लेकर कर्मचारियों का कहना है कि जब इस अनुभाग में काम की अधिकता है तो ओवरटाइम भी देना जरूरी है। जब की पूरी फैक्ट्री में ओवर टाइम चल रहा है। तो इस अनुभाग को क्यों वंचित किया जा रहा है।

हमें वर्तमान परिस्थिति में समय पर उत्पादन देना है। लेकिन एजीएम सहित कोई भी अधिकारी कर्मचारियों की बात सुनते तैयार नहीं है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है अगर यही स्थिति रही तो दूसरे अनुभाग के कर्मचारी भी प्रबंधन के विरोध में उतर सकते हैं।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि गत दिवस महाप्रबंधक ने भी दो पारियों को लेकर रात्रि पाली का समय बदल दिया है ।जिसका विरोध करने पर उन्होंने भी इसे अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। नेताओं ने कहा कि यह प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं है ।कर्मचारियों की तकलीफों को दूर करते हुए प्रबंधन उत्पादन की गति बढ़ाएं। इस संबंध में ओएफके के जन संपर्क अधिकारी से मोबाइल और दूरभाष पर चर्चा करना चाहा तो दोनों जगह से व्यस्त की टोन सुनाई देती रही।

Exit mobile version