Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Technology

क्यों करनी है बैलेंस की फ़िक्र जब सिर्फ 39 रुपए मिल रही अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग

1. 2
टेक्निकल डेस्‍क। बाजार में मौजूद एयरटेल और वोडाफोन जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए BSNL ने बाज़ार में एक खास ऑफर लॉन्च किया है. इस ऑफर के अंतर्गत कंपनी ने 39 रुपए पैक लेकर आई है. ग्राहकों को 39 रुपए का स्पेशल रिचार्ज करवाने पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी. खासतौर पर यह स्पेशल पैक कंपनी ने प्रीपेड यूज़र्स लिए लेकर आयी है.

इसी क्रम में अगर अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर की बात की जाए तो एयरटेल में 93 रुपए का रिचार्ज कराने पर यूजर्स को फ्री लोकल-एसटीडी कॉलिंग और रोमिंग फ्री मिलेगी. इसके साथ कस्टमर्स को इस प्लान में 100 SMS के साथ 1GB का 4G डेटा मुफ्त मिलेगा.

साथ ही एयरटेल के सबसे पैक में 59 रुपए का प्लान है. इस प्लान के अंतर्गत यूजर्स को 100 SMS और 500mb 4G डेटा मुफ्त मिलेगा. इस प्लान में फ्री लोकल और STD कॉलिंग के साथ फ्री रोमिंग दी जाएगी. इस प्लान की वैलिडिटी 7 दिन की होगी.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply