FEATUREDLatestराष्ट्रीय

क्या हो गया इंसान को: सौतेली मां ने 9 साल की बच्ची का करवाया गैंगरेप

श्रीनगर: कश्मीर के उड़ी में कठुआ जैसा एक सनसनी मामला सामने आया है। एक नौ वर्ष की मासूम को उसके ही भाई ने पहले अपने दोस्तों से संग बलातकार किया और फिर हत्या कर डाली। पुलिस ने मामले को सुलझाते हुये चार लोगों को गिरफ्तार किया है।मामला उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर का है। बच्ची की सौतेली मां ने ही इस सारी साजिश को रचा। बच्ची के साथ दुष्कर्म को मां ने न सिर्फ देखा बल्कि बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या भी की।

12 19 413300920a2 ll

पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को एक शख्स ने उसकी बेटी के अगवा होने की खबर लिखवाई थी। उसे शक था कि बच्ची को किडनैप किया गया है। बच्ची का शव 2 सितंबर को जंगल में मिला। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन भी किया था।

कैसे सुलझा मामला
पुलिस की टीम को लडक़ी की सौतेली मां पर सन्देह था। उसने मां-बाप व रिश्तेदारों से पूछताछ की। उसे कड़ी पूछताछ के दौरान कबूल किया कि वह वह अपनी सौतन और उसके बच्चों से नफरत करती थी। उसने उसकी बेटी को रास्ते से हटाने के लिए 23 अगस्त को प्लान बनाया। बच्ची को जंगल लेकर गई और अपने बेटे को भी बुलाया। बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर बच्ची का रेप किया और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद बच्ची के चेहरे पर तेजाब डाल दिया ताकि उसे कोई पहचान न पाए। पुलिस ने जंगल से तेजाब की बोतल, कुल्हाड़ी और चाकू बरामद किया।

Leave a Reply

Back to top button