राष्ट्रीय

क्या एडिडास मुफ्त में दे रहा है 3000 के जूते, जानें सच्चाई

लंदन। व्हाट्सएप पर अक्सर ऐसे मैसेज आते रहते हैं जिनमें मुफ्त का टॉकटाइम या फिर और कोई चीज मिलने की बात कही जाती है। इस बार मोबाइल मैंसेजर पर एडिडास के जूते मुफ्त में मिलने का संदेश चल रहा है।

adidas shoose

अगर आपको भी यह संदेश मिलता है तो आपको सलाह है कि ऐसे झांसे में बिल्कुल न आएं। संदेश में दिए निर्देशों के अनुसार यदि आप आगे बढ़ते हैं, तो साइबर अपराधी आपकी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

दरअसल, पिछले कई दिनों से व्हाट्सएप पर एक संदेश खूब शेयर हो रहा है। संदेश में दावा किया जा रहा है, “एडिडास अपनी 93वीं जयंती पर 3,000 जूतों के जोड़े मुफ्त में दे रहा है। फिर नीचे लिखा है, मुफ्त में जूत पाने के लिए एडिडास.काम/शूज लिंक पर क्लिक करें।

प्रथमदृष्ट्या यह एडिडास की आधिकारिक वेबसाइट लगती है, लेकिन वास्तव में यह धोखाधड़ी है, जिससे साइबर अपराधियों तक आपकी निजी जानकारी पहुंच सकती है।”

एक्सप्रेस.को.यूके की खबर में कहा गया है कि इस तरह के संदेश से पहले ही हजारों लोगों को ठगा जा चुका है। एडिडास ने भी इस संदेश को धोखाधड़ी करार दिया है।

द सन से हुई बातचीत में एडिडास दक्षिण अफ्रीका (ब्रांड कम्युनिकेशंस) के पीआर मैनेजर लॉरेन हक्कमैन कहते हैं, “हमें व्हाट्सएप पर शेयर हो रहे इस संदेश के बारे में पता चला है, जो पूरी तरह से एक अफवाह है। आपको लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए।”

Leave a Reply

Back to top button