Latest

कौन हैं आरसीपी सिंह , जिन्‍हें सीएम नीतीश कुमार ने बनाया जदयू का नया बॉस

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM of Bihar Nitish Kumar) ने रविवार (27 दिसंबर ) को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (JDU National Executive Meeting) में अपने उत्तराधिकारी के रूप में राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह (Rajya Sabha Member RCP Singh) के नाम की घोषणा कर दी।

आरसीपी की गिनती जदयू में नीतीश कुमार के बाद नंबर दो वाले ओहदे पर होती थी। वह पार्टी के नीति निर्धारक भी रहे हैं। नीतीश ने आरसीपी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे सर्वसम्मति से तमाम सदस्यों ने समर्थन दिया। उनके राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्‍साह दिखा । नीतीश कुमार के कई अहम फैसलों में आरसीपी सिंह की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है। वे नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के निवासी हैं।

जेएनयू से पढ़े आरसीपी आइएएस रहे

रामचंद्र प्रसाद सिंह (RamChandra Prasad Singh) जदयू के नए राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का पूरा नाम है।राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में उनका लाेकप्रिय नाम आरसीपी सिंह है। वर्तमान में जदयू से राज्‍य सभा सदस्‍य हैं। राजनीति में आने से पहले वे यूपी कैडर के आइएएस (IAS) रह चुके हैं। वे नीतीश सरकार में भी प्रधान सचिव (Principal Secretary) रह चुके हैं। उन्‍होंने उच्‍च शिक्षा जेएनयू (Jawahar Lal Nehru University) से ग्रहण की है। उनका जन्‍म बिहार के नालंदा जिले के मुस्‍तफापुर ( Mustafapur of Nalanda district of Bihar) में 6 जुलाई 1958 में हुआ है। उन्‍होंने पटना साइंस कॉलेज से बीए, इतिहास (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्‍त की। हाईस्‍कूल की पढ़ाई नालंदा जिले के हुसैनपुर से की है। उनकी शादी गिरिजा देवी से हुई है। उनकी दो बेटियां हैं। एक बेटी लिपि सिंह 2016 बैच की आइपीएस हैं।

Back to top button